Tuesday, October 20th, 2026

कंप्यूटर पर काम करने से आंखों में हो रही है जलन तो अपनाएं ये घरेलु नूस्खें

 

आज के डिजिटल दौर में हर चीज आॅटोमेटिक और इलेक्ट्रॉनिक होती जा रही हैं। जिससे काम तो आसान हो गया लेकिन हमारी सेहर खराब होती जा रही हैं। कोरोना काल की वजह से  इन दिनों आॅफिस के साथ साथ अब स्?कूल और कॉलेज का काम भी लैपटॉप से ही किया जा रहा है। इतना ही नहीं बच्चे भी अब मोबाइल के संपर्क में आ गए हैं। उन्हें भी कोरोना काल में अपनी पढ़ाई लैपटॉप या मोबाइल के जरिए करनी पड़ रही हैं। जिस वजह से हमारी सेहत पर बूरा प्रभाव पड़ रहा है खास कर आंखों पर। ऐसे में आज हम आपको आंखों की थकान को मिटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपनी आंखों का खास ख्याल रख सकेत हैं।


ठंडे पानी से करे आंखो की जलन को दूर
लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आंखों में होने वाली दर्द और जलन को दूर करने ले आप दिन 3-4 बार ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप बाउल में ठंडे पानी को लेकर आंखों पर छींटे मारें। समर के मौसम में आप बीच बीच में काम से ब्रेक लें और फ्रिज के पानी से आंखों पर छींटे मार सकते हैं ऐसा करने से आंखों की जलन और स्?ट्रेस दूर होगा।

तुलसी और पुदीने की पत्तियां दे आराम
आंखों की थकान को दूर करने के लिए तुलसी और पुदीने की पत्तियां बेहद लाभदायक है।  इसके लिए  आप तुलसी और पुदीने की पत्तियों को रातभर पानी में रख दें और अगले दिन कॉटन को इस पानी  भिगोकर आंखों पर रखें। इससे आपको बहुत  जल्द थकान स्?ट्रेस से राहत मिलेगी।

 गुलाब जल भी दे आंखो को राहत
आंखों की जलन को दूर करने के लिए गुलाब जल बहुत ही उपयोगी है। इसके लिए आप एक कटोरी में ठंडा पानी और गुलाब जल मिक्स करे।  इसके बाद इसमें कॉटन से अपनी आंखों पर रखें, करीब 5 मिनट बाद हटाएं। आप ऐसा दिन में तीन से चार बार कर सकते हैं,इससे आंखों की जलन जल्द दूर होगी।

कूल कम्प्रेस
अगर लंबे समय से आंखो की समस्या दूर नहीं हो रही तो आप कूल कम्प्रेस को आजमा सकते हैं। इसके लिए ठंडे पानी में टॉवेल को डुबोएं और निचोड़ लें। ध्यान रखें, पानी अधिक ठंडा न हो। इससे थोड़े समय के लिए लक्षणों में आराम मिल जाएगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय