Wednesday, October 21st, 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव होने के कारण आढ़तियों में रोष, अब जागा प्रशासन

चरखी दादरी  
सरकार द्वारा खरीफ फसल खरीद के दौरान किसानों व आढ़तियों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन चरखी दादरी अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव होने के कारण आढ़तियों में रोष देखने को मिल रहा था।

आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया की मानें तो मंडी में पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने उठान प्रक्रिया बेहद धीमी होने और उठान के लिए आढ़तियों से रुपये लेने के आरोप जड़े हैं। दूसरी ओर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मंडी में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा किया गया था। जैसे ही मीडिया में असुविधाओं की खबर चली। उसके बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मंडी में सभी सुविधाएं किसानों और आढ़तियों को मुहैया करवा दी गई।

मंडी प्रधान रामकुमार ने बताया कि चरखी दादरी जिले में पहली बार धान की खरीद भी होगी। दादरी जिले में लगभग तीन चार हजार लाख क्विंटल धान होता है जिसको बचने के लिए किसानों को दर दर की ठोकरे खानी पड़ती थी लेकिन इस बार दादरी जिले में ही वह अपनी फसल का उचित मूल्य ले सकते हैं।

 

#Charkhi Dadri grain market

Source : Agency

पाठको की राय