Wednesday, October 21st, 2026

संसद के हंगामेदार रहने की तीसरे सप्ताह भी आशंका, पेगासस को लेकर अपनी जिद पर अड़े पक्ष-विपक्ष

नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र का तीसरा सप्ताह सोमवार से शुरू हो रहा है, लेकिन पेगासस जासूसी प्रकरण को लेकर जिस प्रकार पक्ष-विपक्ष अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, उससे तीसरे सप्ताह भी की हंगामी शुरुआत होने की आशंका है। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में जनरल इंश्योरेंस बिजनेस (नेशनलाइजेशन) एमेंडमेंट बिल को भी चर्चा और पारित करने के लिए लगाया गया है। यह विधेयक जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर है। विपक्ष को इससे सत्ता पक्ष के खिलाफ एक और मुद्दा मिल सकता है। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ट्रिब्यूनल रिफार्म बिल 2021 पेश करेंगी तथा इससे संबंधित पुराने विधेयक को वापस लेंगी। इसके अलावा लोकसभा की सूची में कोरोना के मुद्दे पर चर्चा भी होनी है।

उधर, राज्यसभा में दो विधेयक इनलैंड व्हीसल बिल एवं दि कांस्टीट्यूसन (शिड्यूल ट्राइब्स) आर्डर एमेंडमेंड बिल सूचीबद्ध किए गए हैं। इनलैंड बिल देश के भीतर सुरक्षित जल परिवहन के लिए लाया गया है तथा लोकसभा में यह पारित हो चुका है। जबकि शिड्यूल ट्राइब्स बिल अरुणाचल प्रदेश की शिड्यूल ट्राइब्स की सूची में बदलाव के लिए लाया जा रहा है। इसके अलावा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट रक्षा उपकरणों के निजीकरण के मुद्दे पर एक प्रश्न का जवाब भी सदन में देंगे।
 

 

#There is a possibility

Source : Agency

पाठको की राय