Monday, October 19th, 2026

आगामी टी-20 विश्व कप में हार्दिक से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें

नई दिल्ली
आईपीएल 2021 के लीग चरण में मुंबई इंडियंस के दो मैच बाकी हैं। यह टीम इंडियन प्रीमियर लीग में 12 मैच खेल चुकी है। लेकिन इनमें से किसी भी मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की है। आगामी टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया को हार्दिक से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इस बीच हार्दिक ने अपनी फिटनेस को लेकर खुद अपडेट दिया है।

अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, मैं जल्द ही गेंदबाजी करूंगा, मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 रनों की पारी पर बात करते हुए कहा, व्यक्ति आत्मविश्वास के लिेए रन बनाना महत्वपूर्ण है, खासकर जब आपकी टीम जीतती है, हमें विकेट के देखना होगा और उसके अनुसार ही अपने आपको ढालना होगा।

बीते शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि उनकी टीम हार्दिक को आईपीएल में गेंदबाज कराने के लिए बाध्य नहीं है, क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो उन्हें परेशानी हो सकती है, जिसका असर उनके टी-20 विश्व कप प्रदर्शन पर पड़ सकता है। 8 सितंबर को जब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया गया तो उस समय मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं।

जुलाई में सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर गई। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में निराश किया था। उन्होंने तीन वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ दो विकेट लिए थे। इसके अलावा टी-20 सीरीज के दौरान वह एक विकेट ही ले पाए।

 

#Hardik

Source : Agency

पाठको की राय