Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री के लिए छग भाजपा में कई चेहरे,उन्ही में से एक उनका भी - डा. रमन

रायपुर
पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह मीडिया से सवाल जवाब के बीच आज कहीं सरकार को घेरने की कोशिश की तो कहीं अपनी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। इस बीच फिर से अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा फोकस करने की बात आई तो एक कुशल राजनेता की तरह जवाब दे गए कि भाजपा छत्तीसगढ़ में कई चेहरे हैं मुख्यमंत्री के लायक उन्ही में एक छोटा सा चेहरा उनका भी है लेकिन बता दूं कि भाजपा कभी भी चेहरे को लेकर नहीं मुद्दों और अपने किए गए विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाती है।

डा.रमनसिंह ने अपने पन्द्रह साल के कामकाज को एक बार गिनाया और कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार क्या करही है छत्तीसगढ़ की जनता देख व समझ रही है। जो काम उनकी सरकार चलाये थे राजनीति के चलते कांग्रेस ने या तो बंद कर दिया या कर नहीं पा रही है और तोहमत भाजपा पर लगा रही है। कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है,आखिर छूटेंगे कैसे कोई विजन भविष्य के कामकाज और राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के पास नहीं हैं। बिजली,अपराध,धान,शराब जैसे कई मुद्दों पर उन्होने सरकार को कटघरे पर खड़ा करने की कोशिश करते दिखे।

इस बीच भाजपा में चल रहे खींचतान पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हैं। संगठन प्रभारी पुरेंदश्वरी के बयान को याद दिलाया गया तो उन्होने कहा कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कई चेहरे हैं मुख्यमंत्री के लायक उन्ही में एक छोटा सा चेहरा उनका भी है लेकिन बता दूं कि भाजपा कभी भी चेहरे को लेकर नहीं मुद्दों और अपने किए गए विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाती है। पूरी ईमानदारी से भाजपा विपक्ष की भूमिका राज्य में एकजुटता के साथ निभा रही है। सिंहदेव एपिसोड का जिक्र आने पर कहा कि वे भला उन्हे मुख्यमंत्री बनाने क्यों चलें..? और 14 मिलकर क्या मुख्यमंत्री बना लेंगे। कांग्रेस के भीतर जो कुछ हो रहा वह अब बाहर भी आने लगा है,आगे आगे देखिए होता है क्या?

 

#Dr. Raman

Source : Agency

पाठको की राय