Tuesday, October 20th, 2026

ये ब्रेकफास्ट करने के है बहुत फायदे जानिए क्या

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो हेल्दी नाश्ता जरूर करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि एक अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए हेल्दी और हैवी ब्रेकफास्ट लेना जरूरी है. इसके लिए खाली पेट गुनगुने पानी के साथ शहद पीने से दिन की शुरुआत करें. इसके अलावा नाश्ते में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले फूड जरूर खाएं. सुबह के नाश्ते में फलों को भी शामिल करें, क्योंकि ठीक से किया गया पौष्टिक नाश्ता शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी देता है.

 डाइट एक्सपर्ट्स डॉ. रंजना सिंह की मानें तो प्रोटीन को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें, इसके लिए आप स्प्राउट्स, उबला अंडा, चना, सोयाबीन, दूध लें. इससे भूख कम लगेगी और शरीर दिनभर एनर्जी से भरा रहेगा.

नाश्ते में खाएं ये 2 चीजें

1. नाश्ते में खाएं ओट्स
ओट्स को जौ से तैयार किया जाता है, यह बाजार में कई तरह के फ्लेवर में मिलता है. नाश्ते में रोजाना आप अगर 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं. इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है. यह आपके लिए पूरे दिन एक्टिव रखता है.

2. नाश्ते में खाएं अंडा

नाश्ते में अंडा खाने से सेहत के लिए जबरदस्त लाभ मिलते हैं. उबले हुए अंडे में सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट का काम करते हैं और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालते हैं. अंडा हड्डियों के लिए मजबूत बनाता है. अंडे से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, इसलिए नाश्ते में एक उबला अंडा खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

नाश्ता करने का सही समय

सही समय पर किया गया हेल्दी नाश्ता आपको दिनभर के लिए ऊर्जा देगा. सुबह उठकर आपको नाश्ते के समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आप  सुबह 8 से 10 बजे के बीच आपको नियमित तौर पर नाश्‍ता कर लें. सुबह उठने के दो घंटे के अंदर नाश्‍ता कर लेना चाहिए. इसलिए अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं तो आपको 7 बजे से पहले नाश्ता कर लेना चाहिए.

 

Source : Agency

पाठको की राय