Tuesday, October 20th, 2026

फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ा

भोपाल
राजधानी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रैशर का असर नजर आने लगा है। इसके चलते उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का रूख बदलने से मौसम का मिजाज ही बदल गया है। हालत यह है कि दिन और रात में ठंड गायब सी हो गई है। भोपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 1.9 डिग्री का इजाफा हो गया। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से अर्थ रेडिएशन की रफ्तार कम हुई और रात का तापमान बढ़ा है। यह फिर अपने पुराने अंदाज में आएगा।

इससे पहले तक यह स्थिति थी कि शहर में ठंड ने डेरा जमा लिया था।  और  दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 4.5 डिग्री का अंतर रह गया था। पर कल से फिर ठंड के तेवर कम होने लगे हैं और  दिन का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया है जो  सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में फिर मौसम बदलेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

 

#increase

Source : Agency

पाठको की राय