Thursday, October 22nd, 2026

फिर आतंकवादियों ने आम आदमी को बनाया निशाना, कश्मीरी पंडित की फार्मेसी के सेल्समैन की कर दी हत्या

श्रीनगर
श्रीनगर में आतंकवादियों की गोली लगने से गए एक नागरिक की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में एक दुकान के बाहर हुई। आतंकियों की गोली के शिकार हुए शख्स का नाम मोहम्मद इब्राहिम खान है। पीड़ित बांदीपोरा का एक सेल्समैन था। पेट में गोली लगने के बाद उसे श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि बल को बोहरी कदल इलाके में रात करीब 8:10 बजे आतंकवादी हमले की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पाया कि एक नागरिक को गोली लगी है।

घटना से परिचित अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकवादियों ने उस नागरिक पर गोलियां चलाई थीं, जिसकी बाद में मौत हो गई। इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सेना ने घेर लिया गया है, इसके बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेकेएनसी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, "इब्राहिम की नृशंस हत्या निंदनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।" 
 

 

#terrorists

Source : Agency

पाठको की राय