फिर भागलपुर में मिले बम, राबड़ी आवास पर तेजस्वी की शादी पर बधाई देने पहुंचे किन्नर
पटना
आज सुबह तेजस्वी यादव व राजश्री को शादी की बधाई देने पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर किन्नरों का हुजूम पहुंचा। कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Third Wave of CoronaVirus) की संभावना को देखते हुए अस्पतालों आदि की व्यवस्था में समय रहते सुधार की कवायद तेज कर दी गई है। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डाक्टरों का परामर्श मुहैया कराने की बड़ी पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को टेलिमेडिसिन से जोड़ने की सेवा का उद्घाटन करेंगे। राज्य में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) की समाप्ति के बाद अब गांव की सरकार (Village Government) बनाने के लिए निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण तथा उनके द्वारा चुने जाने वाले जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप मुखिया, प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख एवं उप सरपंच के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बीच राज्य में ओमीक्रोन को लेकर सरकार अलर्ट (Omicron Alert) हो गई है।

पाठको की राय