Saturday, October 24th, 2026

शराबबंदी की 'पोल खोलने' बोतल लेकर थाने पहुंचा युवक, पुलिस ने शुरू कर दी पिटाई

बेनीपुर
दरभंगा के बेनीपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के हाथ में शराब की बोतल दिख रही है। युवक अपने गांव में हो रही शराब तस्करी की शिकायत को लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। इसपर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसकी ही पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गत 16 अप्रैल का है। जो अब काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक कहता है, 'ये क्यों हो रहा है। आखिर इसका जवाब मुझे क्यों नहीं मिलता है। रात में मैंने एसएसपी दरभंगा साहब को वाट्सएप किया हुआ है। उनका मैसेज आया हुआ है। मेरे गांव का जो चौकीदार है वो खुद एक नंबर का नशेड़ी और गांजेबाज है। वो यहां से सूचना लीक करता है। जैसे ही मैं पुलिस को यहां सूचना देता हूं वो उसे लीक कर देता है।' इसके बाद पुलिस उसकी पिटाई करने लगती है। युवक बार-बार यही कहता है कि ये क्या बात है सर, मैं सच्चाई बोल रहा हूं सर। इसके बावजूद भी पुलिसकर्मी रुकते नहीं है और उसकी पिटाई करते हैं। पुलिस की पिटाई का यह कारमाना कैमरे में कैद हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो गत 16 अप्रैल का है। वीडियो में दिख रहा है कि उक्त युवक अपने हाथ में देसी शराब से भरी बोतल लेकर बहेड़ा थाने पर पहुंचता है। वह मोतीपुर के एक व्यक्ति पर शराब की तस्करी करने का आरोप लगाता है। साथ ही बहेड़ा थाने की पुलिस पर उक्त शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाता है। वीडियो में वह स्थानीय एक नेता का भी नाम ले रहा है। बहेड़ा थाने के एसएचओ सुरेश राम ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

#The youth

Source : Agency

पाठको की राय