बगैर मास्क के घूम रहा था युवक, हवलदार ने रोका तो पहले किया हंगामा, फिर फाड़ दिया सिर
पटना
शाहगंज मोड़ के पास बैगर मास्क पहने घूम रहे एक युवक को जब सुलतानगंज थाने के हवलदार उदय कुमार उर्फ चट्टान सिंह ने टोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। चंद ही मिनटों में असमाजिक तत्व वहां जमा हो गये और पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान हवलदार उदय का सिर फट गया। भीड़ के सामने पुलिस फोर्स कम पड़ गयी।
पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों को काफी समझाने की लेकिन उसमें शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस के खिलाफ माहौल कर दिया। हालात को देखते हुये मौके पर मौजूद सुलातनगंज के प्रभारी थानेदार दिनेश कुमार ने लाठीचार्ज कर असामाजिक तत्वों को खदेड़ डाला। इस मामले को आला अफसरों ने भी गंभीतरता से लिया है।
जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ने के निर्देश दिये गये हैं। छापेमारी के लिये अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी सुलतानगंज थाने को मुहैया करवाया गया है। सादे लिबास में भी कुछ जवानों को उस इलाके में तैनात किया गया है।

पाठको की राय