महिलाएं पानी टैंकर उपलब्ध करवाने की गुहार लगाने पहुंची कलेक्टोरेट
बीजापुर
शांतिनगर चट्टानपारा की महिलाएं माधुरी, लच्छे, सोनी, रीना, कमली, सत्यवती, पुष्पा, अनिता, मालती आदि कलेक्टोरेट पहुंचकर पीने और नहाने के लिए पानी की विकराल समस्या के बारे में बताया और पानी टैंकर उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है।
उक्त महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी में चट्टानपारा में पानी की विकराल समस्या की ओर वार्ड पार्षद पुरूषोत्तम सल्लूर की बेरूखी से ना तो यहां बोर खोदा जा रहा है और ना ही पानी टैंकर आ रहा है। उन्होने कहा कि कुंए सूख गए हैं। नाले के पानी से नहाया करते थे लेकिन वह भी अब गंदा हो गया है, इससे खुजली होने लगी है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या विधायक, पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद को बताई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीने और नहाने के पानी के लिए मोहल्ले के लोगों को करीब डेढ़ किमी दूर पालिका कार्यालय के समीप जाना पड़ता है। गर्मी में इतनी दूर जाना कष्टप्रद है।

पाठको की राय