Tuesday, October 20th, 2026

महिला की निर्ममता से हत्या, मृतका कई मामले में अहम गवाह थी

जबलपुर
 शहर के पोलिपाथर में एक महिला की निर्ममता से हत्या (Murder) कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुँची ग्वारीघाट थाना पुलिस (Jabalpur Police) ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े मामले में अहम गवाह थी।

युवती की खरीद फरोख्त में थी मृतिका अहम गवाह

मृतका ग्वारीघाट थाना के पोलिपाथर की रहने वाली थी जो कि एक अहम केस में पुलिस की गवाह भी बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में मदनमहल और ग्वारीघाट से एक गिरोह पकड़ा गया था जो कि जबलपुर से युवतियों को ले जाकर राजस्थान में बेचा करता था।  कुछ दिन पहले ही मृतका राहस्थान से जबलपुर आई थी जहाँ पुलिस को उसने अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस ने मृतका शालिनी जैन को अहम गवाह बनाया था और उसकी निशानदेही पर जाँच हो रही थी पर उससे पहले ही शालिनी की हत्या हो गई।


पहले रेता गला फिर पटका सिर पर पत्थर

पोलिपाथर में रहने वाली शालिनी जैन अकेले ही किराए के मकान में रहती थी।  कुछ दिन पहले ही वह राजस्थान से जबलपुर आई जहाँ उसने बताया कि जबलपुर की बहुत सी महिलाओं को राजस्थान में ले जाकर बेचा जा रहा है। पुलिस ने मृतका की शिकायत को गंभीरता से लिया उससे पूछताछ कर रही थी, इस बीच पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले थे लेकिन पुलिस इस केस की महत्वपूर्ण कड़ी तक पहुँच पाती कि उसकी हत्या हो गई। आरोपी ने पहले तो शालिनी का गला रेता और फिर सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी।


हत्या में पप्पू गढ़वाल का नाम आ रहा है सामने

घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल सहित ग्वारीघाट थाना पुलिस का स्टाफ भी पहुंचा। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस घर में शालिनी जैन की लाश मिली है वह पप्पू गढ़वाल का है और कल रात को वह उसके साथ ही थी।  बताया भी जा रहा है कि रात को पप्पू गढ़वाल और शालिनी जैन का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था , हो सकता है कि इसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल मौके से पप्पू गढ़वाल भी फरार बताया जा रहा है पुलिस अब शालिनी जैन की हत्या को हर एंगल से देख रही है।

 

#महिला की निर्ममता

Source : Agency

पाठको की राय