Wednesday, October 21st, 2026

इंटरव्यू दे रही थी महिला नेता, तभी आया एक शख्स...गाल पर की Kiss और भाग गया

 न्यूयॉर्क

कुछ लोग लाइव कैमरे के सामने ऐसी हरकत कर जाते हैं कि देखने वाला भी हैरान रह जाता है कि आखिर यह था क्या। कुछ ऐसा ही देखने को मिला अमेरिका में। अमेरिका के ब्रुकलिन में एक न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल वुमन (council woman) के साथ एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोग और खुद महिला नेता भी हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नेटवर्क रिपोर्टर हन्ना क्लिगर के अनुसार, ब्रुकलिन काउंसिल वुमन इन्ना वर्निकोव गुरुवार को ब्राइटन बीच में CBS न्यूयॉर्क को एक इंटरव्यू दे रही थीं तभी अचानक एक शख्स वहां आया और इन्ना को किस कर वहां से झट से निकल गया।
 
 गाल पर की किस
इन्ना रिपोर्टर के सवालों के जवाब दे रही थी तभी टोपी पहने एक आदमी इन्ना के बाईं तरफ आया और झट से उसकी गाल पर किस करता हुआ निकल गया। इन्ना शख्स की हरकत पर हैरान रह गई और उसने चिल्ला कर कुछ अपशब्द भी कहे। इन्ना के रिएक्शन से साफ पता चल रहा था कि उनको यह कितना अजीब लगा। लाइव कैमरे पर शख्स की यह की गई घटिया हरकत देख वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

वहीं इस घटना से स्तब्ध इन्ना ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मैं अपने मतदाताओं से इस तरह के प्यार की उम्मीद नहीं करती हूं, यह मेरे लिए बहुत डरावना पल था। वहीं इन्ना के ट्वीट पर कई यूजर्स ने लिखा कि दुर्भाग्य से यह घृणित व्यवहार महिलाओं के दैनिक जीवन में बहुत आम है। कुछ ने लिखा कि कितने घटिया और ढोंगी लोग सड़कों पर चलते हैं इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

 

#गाल पर की Kiss

Source : Agency

पाठको की राय