Friday, October 23rd, 2026

 पत्नी को किया दोस्त के हवाले, पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में लूटी इज्जत

 फिरोजाबाद खैरगढ़ 
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र में रविवार को पुलिसकर्मी ने महिला से उसके पति की रजामंदी से रेप किया। महिला की तहरीर पर पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया। पति और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है। खैरगढ़ निवासी एक युवक की पीआरबी (डायल 112) पर तैनात सिपाही मनोज कुमार से दोस्ती हो गई। युवक ने रविवार को अपनी पत्नी से कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। पति ने पत्नी से घायल भाई को देखने चलने को कहा। भाई के एक्सीडेंट की खबर सुनकर महिला घबरा गई और चलने को तैयार हो गई।

पुलिसकर्मी लेकर आया था अपनी कार
पीड़ित महिला के पति ने अपने पुलिसकर्मी दोस्त मनोज कुमार को घर पर बुलाया। मनोज अपनी वैगनार लेकर युवक के घर पहुंच गया। युवक पत्नी को गाड़ी में बैठाकर पुलिसकर्मी के साथ निकल गया। 

पति को कार से उतारा, शराब पीकर रेप किया
महिला की मानें तो पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने गाड़ी से उतर कर शराब पी। रास्ते में सुनसान क्षेत्र में महिला का पति गाड़ी से उतर गया। महिला की मानें तो पति के जाने के बाद पुलिसकर्मी ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद पत्नी को पृथ्वीपुर के समीप छोड़कर फरार हो गया।

 

#पुलिसकर्मी

Source : Agency

पाठको की राय