Saturday, October 24th, 2026

दूल्हे का जूता बड़ा आने पर बारातियों ने साले को पीटा, भाई को पिटता देख दुल्हन हुई शादी में बेहाेश

गया.

शादियों में दूल्हे के जूते पर पता नहीं कितने किस्से होंगे। लेकिन, यहां माजरा कुछ अलग है। दूल्हे का जूता चोरी होने पर बवाल तक होता है, लेकिन दुल्हन का भाई बड़ा या छोटा जूता ले आए तो इसके लिए उसे पीट देने का किस्सा बहुत अजीब है। बवाल बहुत मच गया और पुलिस को मामला सुलझाना पड़ा, घटना में पहचान छिपा दी गई है।

गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के एक धर्मशाला में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई। अरवल जिला निवासी एक परिवार अपनी बेटी की शादी करने गया आया हुआ था। मतलब, लड़की वाले ही गया के धर्मशाला में आकर बेटी की शादी कर रहे थे। इस शादी में लड़की के भाई की सबसे अहम भूमिका थी। उससे जो बन पड़ा, सब कुछ करते हुए बहन की शादी में लगा था। शादी भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मामला तब फंसा जब दुल्हन के बड़े भाई ने मंडप पर दूल्हे को नया जूता पहनने के लिए दिया। वह जूता बड़ा हो गया। जूता बड़ा होने के कारण शादी समारोह का माहौल अचानक बदल गया। लड़की के भाई ने रात देखकर कहा कि यह जूता बड़ा हो गया है, अगली बार मैं ला दूंगा। इसी बात पर लड़के वालों ने लड़की के भाई को जमकर पीट दिया।

भाई की हालत देख बहन बेहोश, ठीक हुई तो समझाया
घटना में लड़की के भाई का सिर फट गया। गंभीर रूप से घायल हालत में दुल्हन के भाई को तत्काल शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इधर, लड़ाई-झगड़ा देख दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब होश आया तो सब लोगों को समझाने में जुट गई।

 

#bride fainted#big shoes

Source : Agency

पाठको की राय