Tuesday, October 20th, 2026

अरबपतियों की दौलत अमेरिकी 'तूफान' में उड़ी, मस्क से अंबानी-अडानी तक को तगड़ा नुकसान

नई दिल्ली
अमेरिकी शेयर बाजार में उठे बवंडर की कीमत दुनियाभर के अरबपतियों को चुकानी पड़ रही है। दुनिया के टॉप 70 अरबपतियों की दौलत में बड़ी गिरावट आई है। सबसे बड़ी कीमत टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को चुकानी पड़ी है तो वहीं भारत के गौतम अडानी को भी तगड़ा नुकसान हुआ है।

किसकी कितनी घटी दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 245 बिलियन डॉलर है और उन्हें 9.03 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। दूसरे नंबर पर काबिज भारत के गौतम अडानी की दौलत 3.50 बिलियन डॉलर घटकर 142 बिलियन डॉलर पर आ गई है। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को 3.72 डॉलर का झटका लगा है और उनकी कुल दौलत 137 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं।

मुकेश अंबानी की स्थिति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 1.77 बिलियन डॉलर कम हो गई है और वह 85.2 बिलियन डॉलर दौलत के साथ नौवें सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं।

गिरावट की वजह
अरबपतियों की दौलत में गिरावट की वजह अमेरिकी शेयर बाजार का क्रैश होना है। दरअसल, फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाए जाने और भविष्य को लेकर भी संकेत दिए जाने से निवेशकों में डर का माहौल है।

इस वजह से बीते कारोबारी दिन इंडेक्स
डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 2 फीसदी या इससे ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। आपको बता दें कि शुक्रवार को भारतीय बाजार भी पस्त नजर आए थे। इस वजह से भारतीय अरबपतियों की दौलत घट गई है।

 

#The wealth

Source : Agency

पाठको की राय