Saturday, October 24th, 2026

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया, इस दौरान विपक्ष ने किया पुरजोर विरोध

नई दिल्ली
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इस बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, "सरकार की मंशा पहले से यही रही है। भाजपा को इसका नाम बदलना चाहिए और इसे 'भारतीय जमीन हथियाओ और अपने अपने लोगों को बांट दो' कहना चाहिए। आप कौन होते हैं लोगों द्वारा दान में दी गई जमीन छीनने वाले?"

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह बिल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप यह नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको साफ तौर पर सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।"

 

#Wakf Board

Source : Agency

पाठको की राय