Tuesday, October 20th, 2026

परमस गांव में मकान की नींव गिरने से गिरी दीवार

पांगी
जिला चंबा के पांगी की ग्राम पंचायत के परमस गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मकान की नींव की दीवार गिर गई और छह परिवार बेघर हो गए। पांगी में लोग जुकारु त्योहार की तैयारी में जुटे हुए हैं ऐसे में इन परिवारों पर कुदरत ने ऐसा कहर बरपा की जनवरी माह की कड़ाके के ठंड में खुले आसमान के नीचे राते विताने को मजबूर कर दिया है। प्रशासन ने तत्काल पटवारी को भेजकर नुकसान का आंकलन के प्रभावितों को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक परमस गांव में मंगलवार को कोठी (मकान) की पिछली दीवार गिर गई जिससे छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जोकि अब रहने योग्य नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोठी की छत के ऊपर बने कमरों में सीमेंट का हल्का सा फर्श डाला था जिससे जनमाल का बचाव हो गया। पूर्ब वार्ड पंच जितेंद्र कुमार ने बताया शिव नाथ, खेमराज, प्रेम लाल तथा तीन और परिबरो के मकान एक साथ ही थे। जिसके कारण सभी मकानों में दरारें पड़ गई है और रहने के काबिल नहीं बचे हैं।

पंचायत प्रधान सतीश शर्मा ने बताया पांगी में पहले सर्दियों और कठिन भगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मकान एक साथ ही बनाए जाते हैं। यह सभी परिवार एक ही खानदानी से है। सतीश शर्मा ने सरकार से प्रभावित परिवारों को ज़्यादा से ज्यादा राहत राशी देने की मांग की है। उपमंडल अधिकारी पांगी रजनीश शर्मा ने बताया पटवारी को मौके पर भेज कर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है प्रभावित परिवारों को सरकारी राहत मैनुवाल के तहत हर सम्भव सहायता दी जाएगी।

 

 

#The wall

Source : Agency

पाठको की राय