Monday, October 19th, 2026

ग्राम पिपरिया में भारतीय किसान संघ का ग्राम ईकाई का गठन हुआ

तीरथ प्रसाद झारिया बने ग्राम अध्यक्ष

शहपुरा
भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी लगातार किसानों की समस्याओं को शासन, प्रशासन तक बात रखती है और निराकरण करवाने का कार्य कर रही है ।
इसके साथ साथ भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी के विभिन्न ग्रामों तक पहुंच बनाने के लिए ग्राम समिति का गठन कर रही है जिससे ग्राम के लोगों की समस्या संघ आसानी से जान सके और निराकरण करवाने का हर सम्भव प्रयास कर सके ।

इसी क्रम में ग्राम पिपरिया में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में ग्राम समिति का गठन सभी के सहमति से हुआ जिसमें ग्राम अध्यक्ष तीरथ प्रसाद झारिया, ग्राम मंत्री गणेश झारिया सहित सदस्य कमला, राजकुमार,प्यारेलाल,उमा बाई,सम्भर ,संतोष, कल्याण, रामभरोस, मुनीम, ममता बाई को चयनित किया गया।और कृष्ण कुमार साहू का सानिध्य मिला।

 

Source : Agency

पाठको की राय