Saturday, October 24th, 2026

जिला स्तर पर स्थानांतरण की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल

राज्य शासन ने जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण की अवधि 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी है। राज्य शासन ने पूर्व में जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 30 जून, 2023 की अवधि तक प्रतिबंध हटाया था। शासन द्वारा अवधि बढ़ाये जाने के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवधि बढ़ाने के अतिरिक्त अन्य सभी निर्देश यथावत् रहेगें।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय