Monday, October 19th, 2026

आइआइएम इंदौर में प्रवेश परीक्षा का समय अब दो घंटे

 इंदौर
 भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) इंदौर ने अपने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आइपीएम) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने प्रक्रिया के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।

संस्थान ने कोरोना महामारी में परीक्षा का समय डेढ़ घंटे कर दिया था, लेकिन इस वर्ष से परीक्षा पहले की तरह दो घंटे की होगी।

आइपीएम एप्टीट्यूट टेस्ट (एटी) के बाद होने वाले साक्षात्कार भी अब आफलाइन होंगे। 2021 में साक्षात्कार आनलाइन लिए गए थे और 2020 में कुछ प्रश्न देकर विद्यार्थियों से वीडियो मंगवाया गया था। खास बात यह है कि आइआइएम इंदौर द्वारा करवाई जाने वाली आइपीएम एटी परीक्षा के स्कोर कार्ड को देश के चार प्रमुख संस्थान भी मान्य करेंगे। इसमें आइआइएम रांची, निरमा विश्वविद्यालय अहमदाबाद, नालसार लॉ विश्वविद्यालय हैदराबाद और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आइआइएफटी) शामिल है।

 

#आइआइएम इंदौर

Source : Agency

पाठको की राय