Sunday, October 25th, 2026

संवेदना ट्रस्ट का चेक चोरी कर ठग ने बैंक से निकलवाए 90 हजार, बच्चे की फीस के लिए थे पैसे

लुधियाना
शहर में समाज सेवा का काम करते संवेदना ट्रस्ट का चेक चोरी कर ठग ने 90 हजार रुपए की ठगी मारी है। ट्रस्ट की तरफ से स्कूल के बच्चे की फीस भरने के लिए चेक उसके पिता को दिया गया था। मगर इसे ठग ने बैंक से चोरी कर लिया और उसे पूरी तरह बदलकर ठगी मारी है। ट्रस्ट की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता और कैशियर विजय दादू ने बताया कि उनका ट्रस्ट 2009 से समाज सेवा में लगा हुआ है। उनकी तरफ से एक स्कूल के बच्चे की फीस के लिए 9093 रुपए का चेक 2 मई को डीएवी स्कूल के नाम का दिया गया था। बच्चे के पिता ने यह चेक स्कूल प्रबंधकों को 23 मई को दिया। स्कूल प्रबंधकों ने चेक जब बैंक में लगाया तो वहां से किसी ने चेक चोरी कर उसे 90000 का बनाकर अपने खाते में लगा लिया।

बदल दिया पूरा चेक, मुहरें तक जाली लगाईं
यह हरी सिंह वर्मा नामक व्यक्ति के केनरा बैंक के अकाउंट में लगाया गया है। उसने यह चेक बैंक के ड्राप बाक्स से निकाल लिया था और इसे पूरी तरह से बदल दिया। उसने अंग्रेजी और नोमेरिक अक्षरों तक को मिटाकर इसे नए सिरे से लिखा दिया है। यही नहीं उसने संस्था की मुहरें तक अपनी तरफ से लगा दी हैं।

साइबर सेल को दी गई मामले की जांच
शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग भी एक्टिव हो गया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू करवा दी है और साइबर सेल इसकी जांच कर रहा है। जांच की जा रही है कि बैंक अकाउंट कैसे खुलवाया गया था। इसके आधार पर ही मामले की जांच की जा रही है।

 

 

#The thugs got 90 thousand

Source : Agency

पाठको की राय