ठगों ने नहीं छोड़ा साइबर सेल: फर्जी पुलिस बनकर करते थे ठगी, शिकायतकर्ताओं से मांगते थे पैसे; चार दबोचे
कांकेर.
कांकेर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के नए तरीके को उजागर करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी फर्जी पुलिस बनकर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के पुलिस पोर्टल को खोलकर वहां दर्ज हुए आनलाइन प्रकरण में दिये गये प्रार्थियों के मोबाइल नंबर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के पुलिस अधिकारी बनकर उनके प्रकरण में कार्रवाई आगे बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग करते थे।
आरोपियों के द्वारा मोबाइल से बात कर पेटीएम, फोन पे के माध्यम से पैसो की मांग की जाती थी और पैसा आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपीयों से दो नग मोबाइल, एक नग एटीएम कार्ड और 5700 रुपये की नकदी जब्त की है। कांकेर पुलिस ने आरोपी लवकेश यादव निवासी ग्राम पृथ्वीपुर जिला निवाडी मध्यप्रदेश, अनीत यादव निवासी ग्राम महेला निवाड़ी मध्यप्रदेश, मनीष कुशवाह निवासी ग्राम राजापुर जिला निवाडी मध्यप्रदेश, विजय कुशवाह निवासी ग्राम जिला निवाड़ी मध्यप्रदेश चारो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया है।
#fake police#four caught#demand money#complainants

पाठको की राय