Monday, October 19th, 2026

ठग ने बातों में उलझा कर वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया, 82 हजार रुपये निकाले

इंदौर
ठग ने बातों में उलझा कर वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया।उसने पासवर्ड देख कर मिनटों में 82 हजार 500 रुपये भी निकाल लिए। ठगी की छत्रीपुुरा थाना में शिकायत की गई है। फरियादी रविंद्र शुक्ला(एमओजी लाइन) साउथ राजमोहल्ला स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकाल रहे थे।

अचानक एक व्यक्ति आया और उन्हें बातों में लगाया। आरोपित ने शुक्ला का एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ ही देर में उसने शुक्ला के खाते से 82 हजार 500 रुपये निकाल लिए। शुक्ला स्वतंत्र लेखक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धोखाधड़ी की जानकारी एसएमएस से लगी। पुलिस बैंक को पत्र लिखकर सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

 

#atm

Source : Agency

पाठको की राय