Sunday, October 25th, 2026

आईपीएल का रोमांच अब ड्राइव इन सिनेमा में

बुकिंग के लिए कॉल करें 9522555344 और 9981488062 पर

भोपाल

भोपाल के क्रिकेट प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैचों का रोमांच अब बड़ी स्क्रीन पर मिलने जा रहा है। प्ले ऑफ के मैच अब पर्यटन निगम की इकाई ड्राइव इन सिनेमा में दिखाए जायेंगे। इकाई के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश शौरी ने बताया कि शहरवासियों की मांग को देखते हुए मंगलवार 23 मई को होने जा रहे गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के फर्स्ट क्वालीफायर मैच से इसकी शुरुआत की जा रही है। बुधवार 24 मई को एलिमिनेटर मैच, 26 मई को दूसरा क्वालीफायर और 28 मई को आई पी एल 2023 सीजन का फाइनल मैच भी दिखाया जाएगा।

शौरी ने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा में सभी उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा खान -पान की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9522555344 और 9981488062 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

#आईपीएल

Source : Agency

पाठको की राय