Wednesday, October 21st, 2026

तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बनाई पकड़

कानपुर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 14 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 9 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले कीवी टीम की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई है। भारत को पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त मिली है। अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 5 विकेट लिए। टॉम लाथम ने कीवी टीम की तरफ से सर्वाधिक 95 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए थे।

 

 

#The third

Source : Agency

पाठको की राय