Sunday, October 25th, 2026

शहर में बाहुबली बने चोर,सागर रोड पर एक बार फिर कोटक महेंद्रा बैंक में लगे एटीएम के ताले चटकाए

छतरपुर
विगत कुछ दिनों से सागर रोड पर लगातार हो रही चोरियां,चोरों के हौसले हुए बुलंद, बाहुबली बने चोर एक बार फिर कोटक महिंद्रा बैंक के लगे हुए एटीएम के ताले चटकाए, रात्रि में नहीं रहते यहां पर कोई भी गार्ड की व्यवस्था ना लगे इतने बड़े बैंक में सीसीटीवी कैमरे मौके पर पहुंचे सीएसपी लोकेन्द्र सिंह, सिविल लाइन टीआई राजेश बंजारे सहित डॉग स्कॉट की टीम।

चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश बंजारे
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर कोटक महिंद्रा बैंक को चोरों ने निशाना बनाया है , इसके पहले परिहार मार्केट में सागर रोड पर कई दुकानों में चोरियां हुई थी छत्रसाल नगर, बजरंग नगर ,पन्ना नाका ,सनसिटी कॉलोनी के पास  घटनाएं चोरी की घटनाये हुई है, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरियों की घटनाये  लगातार हुई है ,लगातार चोरियों की घटना होने के बावजूद भी सिविल लाइन  टीआई राजेश बंजारे चोरियां पर अंकुश लगाने में नाकाम है, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां होने से लोगों में एक डर बना रहता है ।

 

#Bahubali

Source : Agency

पाठको की राय