विधानसभा के प्रमुख सचिव का कार्यकान बढ़ा तीन माह
रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े का सेवा कार्य तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल चौथी पर बढ़ाया गया है।
प्रमुख सचिव का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को पूरा हो गया था, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आदेश जारी कर उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है जिसके चलते अब मार्च 2022 तक प्रमुख सचिव पद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गंगराड़े ने 4 अक्टूबर 2019 को प्रमुख सचिव के पद का पदभार ग्रहण किया था।
Source : Agency

पाठको की राय