पटियाला में शामलात जमीन पर कब्जा छुड़वाने पहुंची टीम को गांव वासियों ने लाठियों से भगाया
पटियाला
आम आदमी सरकार की तरफ से शामलात पर कब्जे छुड़वाने की मुहिम के तहत भादसों नजदीक गांव जिंदलपुर पहुंची रेवेन्यू विभाग की टीम को गांव निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान निशानदेही करने पहुंचे रेवेन्यू विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जहां गांव की औरतों ने रोष प्रदर्शन किया, वहीं लाठियां लेकर विभाग की टीम और शिकायतकर्ता को गांव से बाहर तक दौड़ाया। गांव निवासियों की तरफ से इस दौरान शिकायतकर्ता की पिटाई भी कर दी गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव निवासी और किसान यूनियन के नेता अमरीक सिंह ने बताया कि गांव में साल 2008 में गांव का इजलास बुलाकर एक गरीब परिवार को शामलात जमीन पर घर के लिए जगह अलाट की गई थी। इस संबंधी जहां मता पास करके सभी लीगल फार्मेलिटीज भी पूरी की गई है।
बावजूद इसके गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने संबंधित गरीब परिवार द्वारा शामलात पर किए गए कब्जे संबंधी शिकायत कर दी। इसी के चलते रेवेन्यू विभाग की टीम जमीन की निशानदेही करने पहुंची थी जिसका गांव निवासियों द्वारा विरोध किया गया है।

पाठको की राय