Wednesday, October 21st, 2026

पाक रेंजर्स की टीम ने जवान को पकड़ा, रात में ही हुई दोनों देशों की फ्लैग मीटिंग, लौटाने से किया इनकार

फिरोजपुर
पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बीती रात गलती से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर दिया। जवान को पाकिस्तान के रेंजर्स ने पकड़ लिया। ताजा खबर यह है कि बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की घोषणा की थी, जिसे पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए बुधवार देर रात बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग हुई थी। तब बीएसएफ ने अपने जवान को लौटाने की मांग की थी, लेकिन पाक रेंजर्स ने इसको ठुकरा दिया।

अब इस मुद्दे को लेकर आज फिर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग होगी। बता दें बीएसएफ का जवान जिस यूनिट का हिस्सा है, उसकी कुछ दिन पहले ही यहां पर तैनात हुई है। सीमा की पहचान नहीं होने के कारण जवान गलती से पाकिस्तान चला गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय