Saturday, October 24th, 2026

शिक्षक बेटी ने की ऐसी जिद की उसकी हत्या कर पिता ने दी अपनी जान

कासगंज

आगरा के कासगंज में लव मैरिज की जिद पर अड़ी शिक्षिका बेटी की गुस्साए शिक्षक पिता ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। कासगंज की आवास विकास कालोनी इस सनसनीखेज घटना से दहल उठी। शिक्षक की पत्नी ने मृत पति पर बेटी की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे शेरवानी इंटर कालेज न्यौली में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह यादव की अपनी शिक्षिका बेटी 26 वर्षीय जूही से उसके प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर नरेंद्र सिंह ने बेटी व पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान आवेश में आए नरेंद्र सिंह ने अलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल निकालकर बेटी जूही को गोली मार दी। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता ने राइफल से खुद को भी गोली मार ली। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। नरेंद्र व जूही को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 

नरेंद्र सिंह की पत्नी का कहना है कि जूही किसी से प्यार करती थी। उसने पिता के सामने लव मैरिज करवाने की बात कही। नरेंद्र सिंह ने कई बार अपनी बेटी को मना करते हुए समझाने की कोशिश की लेकिन जूही अपनी बात पर अड़ी रही। जूही की जिद के आगे नरेंद्र सिंह भी अपनी बात पर ही अड़े रहे और लव मैरिज न करवाने की बात करते रहे। इसी बात पर दोनों पिता-बेटी के बीच एक बार फिर शनिवार रात को झगड़ा हो गया और इसी झगड़े के दौरान गुस्से में नरेंद्र सिंह ने जानलेवा कदम उठा लिया।

 

#शिक्षक बेटी

Source : Agency

पाठको की राय