Wednesday, October 21st, 2026

प्राचार्य कक्ष में जबरन घुस कर शिक्षक ने प्राचार्य की दी धमकी

जैजैपुर
जैजैपुर विकास खण्ड के शासकीय हायर सेकंडरी घिवरा मे ंपदस्थ प्राचार्य ने सेन्दरी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे पदस्थ शिक्षक द्वारा उनके कक्ष मे घुसकर गाली गलौज और धमकी दिये जाने की शिकायत बीईओ से की है। बताया जाता है कि शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल घिवरा मे पदस्थ बजरंग श्रीवास ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी मे पदस्थ शिक्षक देव नारायण कश्यप पर उनके स्कूल मे प्राचार्य कक्ष में जबरन घुस कर उनको गाली गलौज करते हुए हाथ पैर तोडने की धमकी देने और धमकी देने की शिकायत की है ।

उन्होने अपनी शिकायत मे कहा कि  शिक्षक देव नारायण कश्यप ने धमकी देते हुए कहा कि यह ईलाका मेरा है तुम्हे ठीक कर दूंगा हाथ पैर तोड कर बैठा दूंगा फिर देखता हूं तुम कैसे स्कूल आते हो कहते हुए गाली गलौज करता रहा जिसे सुन कर स्कूल के अन्य स्टाफ वहां पहुंच गयाऔर जैसे तैसे शिक्षक देव नारायण कश्यप को शांत करा कर उन्हें स्कूल से बाहर भेजा ।

प्राचार्य ने इस मामले की शिकायत बीईओ सा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार 1 फरवरी को प्रतिदिन की तरह शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घिंवरा के स्टाफ सामान्य चर्चा कर रहे थे वही शिक्षक ननकी कश्यप फोन पर किसी से स्कूल खोलने व बंद करने को लेकर बात कर रहे थे और हम लोग भी स्कूल के संबंध में सामान्य चर्चा कर रहे थे। कुछ देर बाद शिक्षक देव नारायण कश्यप शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल घिवरा के प्राचार्य कक्ष में घुसकर गाली गलौज करने लगा और धमकी देने लगा ।

 

#teacher

Source : Agency

पाठको की राय