शिक्षिका ने क्लर्क को मारा जोरदार थप्पड़, पब्लिक स्कूल का वीडियो वायरल
सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्कूल स्टाफ के बीच हुए विवाद का नया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला नरयावली में स्थित सीएम राइज स्कूल का है जहां एक शिक्षिका और एक क्लर्क के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षिका ने गुस्से में आकर क्लर्क को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस वीडियो में क्लर्क भी अपशब्द कहता नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि इस घटना से कुछ दिन पहले रसेना हायर सेकेंडी स्कूल में एक शिक्षिका ने प्रभारी प्राचार्य पर चप्पल मारी थी।
जानें क्या है मामला
वायरल वीडियो के अनुसार सागर के नरयावली सीएम राइज स्कूल में हुई इस घटना में शिक्षिका और क्लर्क के बीच स्कूल के मैदान में विवाद हो रहा है और स्कूल प्राचार्य और अन्य लोग उनका बीच-बचाव करते हुए झगड़ रही शिक्षिका और क्लर्क को कार्यालय की ओर ले जा रहे हैं।
इस घटना की शिकायत क्लर्क महेश जाटव ने स्कूल प्राचार्य आशा जैन से की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि शिक्षिका नीता विश्वकर्मा ने सबके सामने उन्हें थप्पड़ मारा है।
गाली दे किया अभद्र व्यवहार
प्राचार्य ने घटना का वीडियो उपलब्ध करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन शिक्षिका ने इसे लेकर प्राचार्य को आपत्ति जताई है। शिक्षिका का कहना है कि क्लर्क ने कोई भी काम नहीं किया और गाली देकर अभद्र व्यवहार कर रहा था। जब वह कागज लेकर क्लर्क के पास स्टैम्प लगवाने गई तो बाबू ने कहा मेरे पास प्रभार नहीं है मैं स्टैम्प नहीं लगा सकता।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले देवरी विकासखंड के रसेना हायर सेकेंडर स्कूल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। मामला 29 अगस्त का था यहां शिक्षिका ने प्रभारी प्राचार्य को चप्पल मार दी थी और इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस घटना के बाद दोनों का अलग अलग तबादला कर दिया गया था।

पाठको की राय