Tuesday, October 20th, 2026

सदस्यता अभियान का टारगेट हर हाल में हो पूरा: कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को एक बार फिर निर्देश दिए हैं कि हर हाल में सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा होना चाहिए। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सदस्यता अभियान की पूरी डिटेल्स भी जिला अध्यक्षों से ली हैं। देश भर में कांग्रेस का पिछले डेढ़ महीने से सदस्यता अभियान चल रहा है। प्रदेश में हर जिले को सदस्य बनाने के टागरेट दिए गए हैं। यह अभियान 31 मार्च तक चलना है।  इस बैठक के एजेंडा में तीन प्रमुख बिंदु थे। सदस्यता अभियान के अलावा कमलनाथ ने सभी जिला अध्यक्षों से उनके यहां पर हुई जनजागरण यात्रा को लेकर भी अपडेट लिया। इसमें कुछ जिलों में जनजागरण यात्रा की रिपोर्ट पर कमलनाथ ने थोड़ी नाराजगी भी दिखाई। साथ ही जब तक करोना की तीसरी लहर चल रही है,तब तक व्यक्तिगत संपर्क कर जनजागरण यात्रा के मुद्दे लोगों तक पहुंचाए जाएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय