Friday, October 23rd, 2026

शहर की थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

सिवनी
शहर की थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो रही है।इससे सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।इसका असर फुटकर में बिकने वाली सब्जियों पर भी नजर आ रहा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है।सब्जी विक्रेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

सब्जी बाजार में टमाटर अब 40-50 रुपये किलो तक बिकने लगा है। अदरक थोक मंडी में 140 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। हरी मिर्च 80 से 90 रुपये किलो, लहसुन दो सौ रुपये किलो, गिलकी 30-35 रुपये किलो, भिंडी 30-40 रुपये किलो बिक रही है।

आलू 30 रुपये, प्याज 25-35 रुपये किलो, धनिया भी दो सौ रुपये किलो और लौकी जो बीते दिनों 10 रुपये किलो बिक रही थी अब 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। थोक मंडी से अधिक दामों पर सब्जियां मिलने से फुटकर बाजार में सब्जियां और अधिक दाम पर बिक रही हैं।

 

#Vegetable prices

Source : Agency

पाठको की राय