Wednesday, October 21st, 2026

वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह जी बरदाडीह की आकस्मिक तबियत बिगड़ी और दुःखद निधन

सतना
जिले के कोटर थाना अंतर्गत बरदाडीह निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह जी की अचानक तबियत बिगड़ी आनन फानन में उन्हें परिजनों ने सतना अस्पताल ले गए जहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ और जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। श्री सिंह के इस दुःखद निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र शैलेंद्र सिंह , अपनी बेटियों को छोड़कर इस जगत से अलविदा होकर चले गए।

आज शनिवार को उनके निज ग्राम बरदाडीह में उनको मुखाग्नि प्रदान की गई। श्री सिंह जी के अग्नि संस्कार में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ समाजसेवी नागरिक व ग्रामीण तथा सतना जिले के वरिष्ठ नेता & बर्तमान ग्राम पंचायत सरपंच माननीय श्री बाबूलाल सिंह जी सहित हज़ारों की संख्या में लोगों ने मुखाग्नि प्रदान किया। भगवान श्री सिंह जी    की पंच तत्वों में बिलीन हुई दिवंगत आत्मा को अपने धाम में स्थान प्रदान करें। श्री सिंह जी को समस्त क्षेत्र की जनता की तरफ से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

 

Source : Agency

पाठको की राय