Saturday, October 24th, 2026

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था छात्र, पता चलते ही परीक्षा केंद्र कर्मियों ने हाथ में लिया कानून

पटना
दूसरे की जगह एमटीएस की परीक्षा दे रहा स्कॉलर गैंग का सदस्य मंगलवार को पाटलिपुत्र थान क्षेत्र के मंगलदीप अपर्टमेंट के समीप आईडीजेड-5 डिजिटल परीक्षा सेंटर पर पकड़ा गया। इसके बाद सेंटर के कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले करने की बजाय कमरे में बंद कर रॉड से जमकर पीटा।  नालंदा के दीपनगर के रहने वाले कुंदन कुमार का आरोप है कि सेंटर पर उसे तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे होश में लाया गया। दोपहर के तीन बजे ही उसे सेंटर पर पकड़ा गया था। साढ़े चार घंटे बाद शाम साढ़े सात बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली।  इसके बाद थानेदार एसके शाही मौके पर पहुंचे और कुंदन को थाने लेकर आये। फिर उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सेंटर सुपरिंटेंडेंट बरखा सहित तीन नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 

छात्र पर भी केस दर्ज 
छात्र कुंदन नालंदा के ही बिहार थानांतर्गत खदकपर के रहने वाले शशिकांत कुमार के जगह पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने कुंदन पर भी केस दर्ज किया है। जिस शशिकांत की जगह पर वह परीक्षा देने आया था उसका पता लगाया जा रहा है।
 

 

#The student was giving the

Source : Agency

पाठको की राय