Saturday, October 24th, 2026

सामने से आया छात्र, हाथ जोड़कर नीचे झुका, फिर प्रोफेसर को जड़ दिए थप्पड़

लखनऊ
काशी विश्वनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ विवि हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत को एक छात्र ने थप्पड़ मारे। आरोप है कि बुधवार दोपहर प्रॉक्टर कार्यालय के सामने समाजवादी छात्रसभा की लखनऊ विवि इकाई अध्यक्ष कार्तिक पांडेय ने प्रो. रविकांत के पैर छुए और ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। उस समय डॉ रविकांत क्लास लेने जा रहे थे। आरोपी कार्तिक को विवि चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

डॉ रविकांत ने बताया कि जिस छात्र ने थप्पड़ मारा वो सामने से आया, हाथ जोड़े और नीचे झुका। इसके बाद मारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ये मुझ पर जानलेवा हमला है। मेरी तहरीर पर एफआईआर नही दर्ज की गई। विवि ने भी कोई कारवाई नही की। इसीलिए मेरे साथ ये घटना हुई। उधर आरोपी छात्र कार्तिक पांडेय का कहना है कि डॉ रविकांत की टिप्पणी से मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन पर कारवाई नहीं होने से मानसिक तनाव में था, इसलिए थप्पड़ मारा।

 

 

#The student came

Source : Agency

पाठको की राय