Monday, October 19th, 2026

शेयर बाजार ओमिक्रॉन के साये के बीच बढ़त पर हुआ बंद

नई दिल्ली
भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद हुआ। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के साए में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और शुरू के दो घंटे काफी उतार-चढ़ाव दिखा। अंत में सेंसेक्स 153.43 अंकों की तेजी के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद होने में कामयाब हुआ। एक समय सेंसेक्स 56,382.93 के स्तर पर आ गया था, लेकिन बाद में शानदार रिकवरी हुई। सेंसेक्स के 30 में से केवल 12 स्टॉक्स ही हरे निशान पर बंद हुए। अगर बातें निफ्टी की तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का यह प्रमुख संवेदी सूचकांक 27.50 अंक बढ़कर 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ। एक समय यह भी 16,782.40 के स्तर पर आ गया था। अगर निफ्टी टॉप गेनर्स की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी लाइफ, टाटन और टीसीएस रहे तो टॉप लूजर्स में बीपीसीएल, सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, यूपीएल और एनटीपीसी नुकसान के साथ बंद हुए।

 

 

#The stock market

Source : Agency

पाठको की राय