राज्य शासन ने भोपाल समेत 14 जिलों के किशोर न्याय बोर्ड और 13 जिलों की बाल कल्याण समिति गठित की
भोपाल
राज्य शासन ने भोपाल समेत 14 जिलों के किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) और 13 जिलों की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) गठित कर दी है। इससे उक्त जिलों में लंबित बालकों के प्रकरणों को काफी राहत मिलेगी। प्रदेश के 40 जिलों में जेजेबी एवं सीडब्ल्यूसी कार्यशील ही नही है, क्योंकि इनमें कार्यरत अशासकीय सदस्यों कार्यकाल खत्म हो गया है। शासन ने उक्त जिलों के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। अब शेष जिलों के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। चयन समिति के द्वारा परिश्रम पूर्वक काम किया जा रहा है। नौ-नौं घंटे बैठकर फॉर्म की स्कू्रटनी पत्र का चयन और इंटरव्यू आयोजित किये गये हैं। कुछ जिलों का काम रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए सभी समितियां और बोर्ड में नियुक्तियां के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को भेजी जाएगी। सीडब्ल्यूसी का काम घर से भागे बच्चों का रेस्क्यू कर उनके परिजन से मिलाने, अनाथ बच्चों को देखभाल के लिए बाल संरक्षण केंद्र भेजने और 18 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के मामले में उनकी देखरेख और संरक्षण करने का अधिकार होता है। वहीं जेजेबी का काम है बाल अपचारी के मामले में सुनवाई करना।
चयन समिति में हाईकोर्ट के पूर्व जज
चयन समिति में पूर्व हाईकोर्ट जज नंदिता दुबे, द्रवेन्द्र मोरे चेयरमेन बाल आयोग, डॉ विश्वास चौहान लॉ प्रोफेसर, श्रीमती सुनन्दा रघुवंशी सामाजिक कार्यकर्ता, श्री प्रदीप सक्सेना सामाजिक कार्यकर्ता और डॉ वंदना गांधी शामिल थीं। अब डॉ. गांधी अब सूचना आयुक्त हो गयी हैं।
जेजेबी के सदस्य
भोपाल- प्रियंका रघुवंशी, रायसेन- श्रीमती अभिलाषा ठाकुर व हीरालाल शाक्या, रतलाम- सुमित्रा अवतानि व पंकज भाटी, सागर- वंदना तोमर व चन्द्रप्रकाश शुक्ला, खरगौन-निधि शाह भावसार व रिक्ता जोशी, आगर मालवा- संजय स्वर्णकार व पूनम बैरागी, धार- प्रेमविजय पटेल व आराधना दवे,ग्वालियर- विनीता जैन व सुमंत कुमार शर्मा, शाजापुर- संदीप राठोर व सोनल नाइक, अलीराजपुर- रेमसिंह डोडवा व निलिमा राठौर, शहडोल- प्रदीप सिंह व संगीता निगम, नरसिंहपुर रमाकान्त दीक्षित व प्रवीणा गोस्वामी, उज्जैन- विजयेंद्र सिंह आरोण्या व रचना उपाध्याय, जबलपुर- यशवेन्द्र ठगेले व माया पाण्डे।
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष व सदस्य
भोपाल- धनीराम पवार और मेखला श्रीवास्तव, रायसेन- अमीषा चतुर्वेदी, ममता पटेल, महेन्द्र सिंह प्रजापति, रतलाम-शंभूलाल मांगरोड़ा (चौधरी), सागर किरण शर्मा अध्यक्ष, अनिल कुमार रैकवार, सुरेन्द्र कुमार जैन, अनीता राजपूत, भगवत शरण वनवारिया, खरगौन- राजेश कुमार जोशी अध्यक्ष, सीमा जोशी, राघवेन्द्र कुमार दसौंदी, वर्षा परसाई, स्वाति खोड़े, आगर मालवा- मनोज जैन अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण चौहान, स्वाति दवे, शिखा कोठारी, ज्योति मेहर, धार-निलेश कुमार मण्डलोई, दीपक चौहान, प्रेमसिंह डोडिया, राकेश दुर्गेश्वर, ग्वालियर- सोमेश महंत अध्यक्ष अंजू भदौरिया, मनीषा शर्मा, रश्मी त्रिमूर्ति, संतोष कुमार शर्मा, शाजापुर- नवीन चन्द्र वर्मा अध्यक्ष, सविता चौहान, आशुतोष सोनी, विक्रम सिंह तवर, अलीराजपुर- ससीर कुलकर्णी अध्यक्ष, अखिलेश शर्मा, वेस्ता खेलिया, दीपिका पवार तोमर, रौनक सोमानी शहडोल, शहडोल- कल्याणी बाजपेयी अध्यक्ष, प्रीति नामदेव, अभिषेक चौकसे, अजय कुमा मिश्रा, पूर्णिमा चौधरी, नरसिंहपुर- शिवशंकर रैकवार अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रिया चौहान, महेश नेमा, दिव्या नेमा, जबलपुर- मनीष व्यास अध्यक्ष, मेघा पवार, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीमा सिंह चौहान और नीतू पाण्डेय।
राज्य शासन ने 14 जिलों में जेजेबी और 13 जिलों में सीडब्ल्यूसी का चयन कर सूची जारी कर दी है। शेष जिलों में भी जेजेबी और सीडब्ल्यूसी का गठन कर दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया चलन में बनी हुई है।
द्रविन्द्र मोरे, अध्याक्ष, मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग

पाठको की राय