Tuesday, October 20th, 2026

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित विशेष सत्र का संसद टीवी पर होगा प्रसारण

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 एवं 3 अक्टूबर 2019 को दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया था।इस दो दिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही एवं इस अवसर पर आयोजित विभिन्न आयोजनों पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण शनिवार की रात 10 बजे संसद टीवी पर किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का रविवार 30 जनवरी को प्रात: 8 बजे ,दोपहर 1 बजे एवं सायं 7 बजे संसद टीवी पर पुन: प्रसारण किया जाएगा। संसद टीवी टाटा स्काई पर चैनल नंबर 598 ,वीडियोकॉन डी2एच पर चैनल नंबर 755,डिश टीवी पर चैनल नंबर 695 एवं एयरटेल टीवी पर चैनल नंबर 402 पर उपलब्ध है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय