Tuesday, October 20th, 2026

स्कूल में पिता की जगह पर पढ़ा रहा था बेटा, अब दोनों पर हुई कारवाही

अनूपपुर
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक स्कूल में निरीक्षण के समय शिक्षक की जगह पर उनके बेटे को पढ़ाते हुए पकड़ा। माध्यमिक विद्यालय चोलना में पदस्थ शिक्षक चमन लाल कंवर एक महीने से अनुपस्थित थे, उनकी जगह बेटा बच्चों को पढ़ा रहा था। बीआरसी की शिकायत पर शिक्षक और बेटे पर मामला दर्ज किया गया है।

पिता की जगह पर पढ़ा रहा था बेटा
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया, और फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमेरसी (एफएलएन) मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लिया। विकासखंड जैतहरी के माध्यमिक शाला चोलना में निरीक्षण दौरान अनाधिकृत रूप से शिक्षक का बेटा पढ़ाते हुए मिला। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एक महीनें से गायब थे हेडमास्टर
माध्यमिक शिक्षक चमन लाल कंवर और दोनों अतिथि शिक्षक विद्यालय में नहीं मिले। शिक्षक चमन लाल कंवर का बेटा राजेंद्र प्रताप सिंह आठवीं की कक्षा में पढ़ाते हुए मिले। मौके पर बच्चों और प्राथमिक खंड की महिला शिक्षिका ने बताया कि शिक्षक चमन लाल कंवर विगत एक माह से बीमार हैं, जिससे उनके स्थान पर उनके पुत्र द्वारा सेवा दी जा रही हैं।

शिक्षक और बेटे पर एफआईआर
इस पर जिपं सीईओ ने आपत्ति व्यक्त करते हुए अनाधिकृत रूप से अध्ययन कार्य कराए जाने पर शिक्षक और उसके पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश मौके पर दिए गए। जैतहरी बीआरसी विष्णु मिश्रा ने थाना जैतहरी में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपित हेड मास्टर चमन लाल कंवर और राजेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 318,319 3 (5) बीएस का प्रकरण कायम का विवेचना में लिया गया।

 

#son was teaching in school

Source : Agency

पाठको की राय