Tuesday, October 20th, 2026

7 महीने से लापता लड़की का नरकंकाल मिला खंडहर में

जबलपुर
 व्हीकल फैक्ट्री रोड पर स्थित एक खंडहर मकान में एक लड़की का नरकंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि यह नरकंकाल 7 महीने पहले घर से लापता हुई नाबालिग लड़की का है। पुलिस का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड आकाश बेन ने उसकी हत्या कर दी थी और उसकी डेड बॉडी को इसी खंडार में 5 फुट गहरा गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।


पुलिस ने बताया कि झंडाचौक की रहने वाली नाबालिग लड़की मई 2021 में अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की और पुलिस से शिकायत भी की परंतु पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पाई। 7 महीने बाद लड़की के परिवार जनों ने पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड आकाश बेन ने लड़की की हत्या कर दी है तब पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। लड़के ने बताया कि लड़की उसके अलावा भी कई लड़कों से बात करती थी, जो उसे पसंद नहीं था। घटना वाले दिन उसने लड़की को बुलाकर बाकी सारे लड़कों से बात करने के लिए मना किया। लड़की नहीं मानी तो चाकू से उसकी हत्या कर दी और उसी खंडहर मकान में गड्ढा खोदकर उस की डेड बॉडी को गाड़ दिया।

 

#नरकंकाल मिला खंडहर में

Source : Agency

पाठको की राय