Friday, October 23rd, 2026

यूपी में पांच साल पहले बिगड़ी हुई थी हालत, अब न होता है दंगा और न ही गुंडागर्दी : सीएम योगी

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि पांच साल पहले यूपी में दंगे, गुंडागर्दी हुआ करती थी लेकिन अब राज्य में शांति है और अराजकता, गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। समाज का हर वर्ग विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। पांच साल पहले जब वह पहली बार सीएम बने थे तब उन्हें उत्तर प्रदेश एक बीमारू प्रदेश के रूप में मिला था। स्थिति बिगड़ी हुई थी, अराजकता थी, दंगों की संस्कृति थी और ऐसे में टीम उप्र ने लगातार प्रयास कर एक नई कार्यसंस्कृति तैयार किया और हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लखनऊ में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को शासन की नीतियों का समुचित लाभ दिलाने, राज्य के समग्र विकास और प्रदेश की छवि बदलने में फील्ड में तैनात अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है और साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है जो एक बड़ी उपलब्धि है। 

 

#CM Yogi

Source : Agency

पाठको की राय