Friday, October 23rd, 2026

समाज में अपनत्व की भावना का है बड़ा महत्व

रायपुर
बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित संगठन आपके द्वार में सामाजिक परिचर्चा के दौरान उपस्थितों ने अपने विचार खुल कर रखे। समाज में अपनत्व की भावना होनी चाहिए,उक्त बातें वरिष्ठ सदस्य प्रदीप भट्टड़ ने कही, वहीं दिलीप माहेश्वरी ने समाज के भवन की आवश्यकता बतायी।

विपदा में संघठन का महत्व पता चलता है। अत: हमारा प्रयास हो की संगठन से जुड़े एवम सक्रियता से जुड़ें। समाज के प्रत्येक सदस्य को समाज का एप्प अवश्य डाउनलोड करना चाहिए साथ ही उसे समय समय पर अपडेट भी करते रहना चाहिए। समाज विधवा, निराश्रित महिलाओं को मदद करता है। बच्चों को समाज संगठन से अवश्य जोड़ें। शिक्षा के क्षेत्र में हमारा समाज अग्रणी है जो की हमारी बौद्धिक सम्पदा को प्रगट करता है। उक्त बातें अजय काबरा, भदोही (अ.भा. माहेश्वरी महासभा -राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने कही।

इस अवसर पर प्रदेश सभा के अध्यक्ष - रामरतन मूंधड़ा, भाटापारा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय काबरा भदोही, संयुक्त मंत्री मध्यांचल विजय राठी, इटारसी एवमं राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नारायण राठी, रायपुर, प्रदेश मंत्री - सुरेश मूंधड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष वि_ल भूतड़ा - दुर्ग, संगठन मंत्री : नंदकिशोर राठी - कोरर, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री युवा संगठन- राजेश मंत्री बालोद, सुरेन्द्र चांडक - सुकमा, प्रकाश माहेश्वरी - रायपुर,  सह मंत्री : सूरज प्रकाश राठी - रायपुर, प्रबंध न्यासी - महेश सेवा निधि : मनोज राठी - रायपुर, जिलाध्यक्ष : डॉ रमेशचंद्र भट्टड़ - तिल्दा, अजय सारड़ा - रायपुर, श्रीकिशन सारड़ा - राजिम, जिला मंत्री - संदीप मल भाटापारा, गोपालदास बजाज रायपुर, राधेश्याम राठी दुर्ग, शुभम टावरी बालोद,  बलौदाबाजार से जुगल किशोर भट्टड़, पुरुषोत्तम नत्थानी, गौरव भट्टड़, दिलीप माहेश्वरी, दिलीप भट्टड़, नरेश भट्टड़, प्रदीप माहेश्वरी, अरुण माहेश्वरी, महेंद्र भट्टड़ सहित स्थानीय सभा, महिला संगठन, युवा संगठन के पदाधिकारीगण एवम समाजजन उपस्तिथ रहे।

 

#belongingness

Source : Agency

पाठको की राय