Friday, October 23rd, 2026

कटऑफ से अधिक नंबर पर नहीं हुआ सलेक्‍शन, पीसीएस के 2 अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप

प्रयागराज
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2019 और 2020 की प्रारंभिक परीक्षा का प्राप्तांक और कटऑफ जारी होने के बाद छात्रों ने अंतिम परिणाम पर सवाल उठाए हैं। दो प्रतियोगी छात्रों ने दावा किया है कि उनके अंक न्यूनतम कटऑफ से अधिक होने के बावजूद प्रारंभिक परीक्षा में फेल कर दिया गया। पीड़ित अभ्यर्थी अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 13 अप्रैल को पीसीएस 2019 और 2020 की प्रारंभिक परीक्षाओं के प्राप्तांक एवं कटऑफ जारी किए थे। पीसीएस 2020 की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य या एग्जिक्यूटिव ग्रुप में अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी का कटऑफ 110 अंक था। यानि मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम चयनित अभ्यर्थी को 110 अंक मिले थे। लेकिन ओबीसी वर्ग में 113 और अनारक्षित वर्ग में 120 नंबर पाने वाले दो अभ्यर्थियों ने बाहर करने का आरोप लगाया है। प्रतियोगी छात्रों की याचिका कोर्ट की सख्ती के बाद आयोग ने पीसीएस 2019 और 2020 की प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं कटऑफ जारी किए थे। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजा है।

 

#The selection

Source : Agency

पाठको की राय