Sunday, October 25th, 2026

CoWIN का बढ़ेगा दायरा, कोरोना के बाद पोलियो, हेपेटाइटिस वैक्सीन बुकिंग की भी तैयारी

 नई दिल्ली
 
कोविन (CoWIN) पोर्टल के जरिए बच्चों के लिए पोलियो, हेपेटाइटिस और अन्य रूटीन वैक्सीन्स की बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। कोरोना टीकाकरण अभियान की तकनीकी रीढ़ साबित हुए कोविन को लेकर इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. आरएस शर्मा ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस कुछ ही महीनों के बाद कोविन पर यह प्रक्रिया शुरू जाएगी। इस टेक प्लेटफॉर्म के जरिए रूटीन वैक्सीन के स्लॉट की भी बुकिंग हो सकेगी। शर्मा ने कहा, 'इस पोर्टल का फिलहाल कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम में इस्तेमाल हो रहा है। कोविन में इसके पुराने फीचर बने रहेंगे। इससे देश के टीकाकरण प्रोग्राम के कवरेज को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। कोविन के जरिए रिमाइंडर्स भेजने का सिलसिला जारी रहेगा, जैसा कि यह कोविड वैक्सीन के केस में करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर बच्चे की पोलियो वैक्सीन पेंडिंग है या जल्द ही लगने वाली है तो सिस्टम उनके पेरेंट्स को रिमाइंडर भेजेगा।'

'पेरेंट्स को भेजे जाएंगे रिमाइंडर'
शर्मा ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के कवरेज की निगरानी में मदद करेगा। साथ ही पूरे डेटा को जुटाने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि यह ड्रॉप-आउट मामलों को भी सामने लाएगा और उन्हें रिमाइंडर भेजेगा। इससे टीकाकरण कार्यक्रम के कवरेज को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

'मोबाइल नंबर के जरिए बुक होगा अप्वाइंटमेंट'
शर्मा ने कहा, 'आपके आसपास किन अस्पतालों में वैक्सीनेशन शॉट्स दी जा रही हैं, पोर्टल के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। आपको अपने मोबाइल नंबर के जरिए अप्वाइंटमेंट बुक कराना होगा। यूजर्स टीकाकरण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद डिजिटल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे।'

 

 

#CoWIN

Source : Agency

पाठको की राय