Monday, October 19th, 2026

महिला डाकघर स्थित जिला न्यायालय परिसर में योजना का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीशसुबोध कुमार जैन ने किया

मुरैना
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार न्यायमूर्तिप्रकाश श्रीवास्तव, कार्यपालक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से विधिक सहायता एवं विधिक सलाह संबंधी योजनाओं से आमजन को लाभांवित एवं उपरोक्त योजनाओं का आमजन में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाना है।             
    
इस संबंध में मुरैना जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संपूर्ण महिला डाकघर स्थित जिला न्यायालय परिसर मुरैना में योजना का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षसुबोध कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीशजितेन्द्र शर्मा, जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवशरतचंद्र सक्सेना, अन्य न्यायाधीशगण, डाकघर की प्रभारी उपस्थित थीं।
    
डाकघर पर विधिक सेवा की योजनाओं के संबंध में होर्डिन्ग लगाये गये एवं जानकारी से संबंधित प्रपत्र एवं फार्म डाकघर में उपलब्ध कराए गए।

 

#Principal District Judge Subodh

Source : Agency

पाठको की राय