Saturday, October 24th, 2026

घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री को देखकर सरपंच और परिवारजन हुए गदगद

लोरमी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुडिया की सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढिया भोजन और व्यंजन परोसा गया।

कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा , आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, चुनचुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को खीर का स्वाद खूब भाया और सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों को भेंट भी दिया। साथ ही सबके साथ ग्रुप फोटो भी कराई।

 

Source : Agency

पाठको की राय